18 Apr 2024, 22:56:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खाद्य तेलों-दालों में लगी आग - 1300 रु. तक महंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2019 5:07PM | Updated Date: Dec 30 2019 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार जारी मजबूती के बीच दिल्ली थोक जिंस बाजार में सोमवार को इनमें बड़ी तेजी देखी गयी और इनके दाम 1300 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गये। खाद्य तेलों के साथ दालों के दाम भी 1,300 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़े। गुड़ चार हजार रुपये प्रति क्विंटल के पार निकल गया। चीनी और गेहूँ के दाम भी चढ़े जबकि चने में गिरावट रही। 
 
तेल-तिलहन : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मार्च वायदा 55 रिंगिट चढ़कर 3,128 रिंगिट प्रति टन पर पहुँच गया। मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.29 सेंट की बढ़त में 35.33 सेंट प्रति पौंड पर पहुँच गया। स्थानीय बाजार में सोया तेल 1,319 रुपये, पाम ऑयल 1,098 रुपये, वनस्पति 532 रुपये, सरसों तेल 513 रुपये और सूरजमुखी तेल 366 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया। मूँगफली तेल के दाम में टिकाव रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »