28 Mar 2024, 16:04:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महिलाओं के लिए खुशखबरी - अब हीलोफाई ऐप हिन्दी में भी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2019 5:49PM | Updated Date: Dec 23 2019 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महिलाओं को रेसिपी, हेल्थ टिप्स, घरेलू नुस्खे, फैशन, बच्चे की देखभाल और गर्भावस्था संबंधी जानकारियां प्रदान करने वाला हीलोफाई ऐप अब हिन्दी में उपलब्ध हो गया है। हीलोफाई कंपनी ने सोमवार को यहां जारी बयान में यह जानकारी देते हुये कहा कि सिर्फ शादीशुदा महिलाओं के लिए उपयोगी यह ऐप अब हिन्दी में उपलब्ध हो गया है। अभी 30 से अधिक महिलायें अभी इसका उपयोग कर रही है। यह  एंड्राइड ऐप है और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। हीलोफाई भारतीय महिलाओं को जीवन के हर पड़ाव से जुड़ी जरूरी जानकारी देकर उनकी मदद करता है।
 
यह हिन्दी भाषी महिलाओं की कम्युनिटी है और यहाँ पुरुष वर्जित है। इसके साथ-साथ यह ऐप महिलाओं को अपने टैलेंट का इस्तेमाल कर घर बैठे कमाने का मौका दे रहा है। महिलायें कुकिंग, फैशन, मेकअप, हेल्थ, आर्ट एंड क्राफ्ट आदि बहुत सारी चीज़ों की Ÿफोटो और वीडियो अपनी भाषा में खुलकर शेयर कर सकती हैं और कमा भी सकती हैं।
 
हीलोफाई ऐप पर महिलायें अपने जीवन से और बच्चे से जुड़ी रोज एक अनमोल टिप हिन्दी में पढ़ सकती हैं जो रोज दैनिक सुझाव के नाम से आती है। ऐप में रोज एक लेडीज़ डॉक्टर वीडियो के द्वारा महिलाओं से सम्बन्धी हेल्थ टिप्स, वजन घटाने के तरीके, बच्चे के लिए हेल्थ टिप्स जैसी जानकारियां दी जाती हैं। कोई भी महिला खुद से जुड़ी किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक परेशानी के बारे में भी बातें कर सकती है। ऐप पर 18000 से भी ज्यादा महिलायें खान-पान ,रेसिपी, हेल्थ, फैशन, घर-परिवार, रिलेशनशिप, बच्चे की देखभाल जैसे बहुत सारे मुद्दों पर हिन्दी  में सवाल जवाब करती हैं, जहाँ हर सवाल का जवाब एक्सपर्ट द्वारा फ्री में सिफर् 30 मिनट के अंदर मिल जाता है। 
 
हीलोफाई का मानना है कि हर महिला में कोई न कोई विशेष गुण होता है और वह उसमे विशेषज्ञ होती हैं और हर महिला में कोई न कोई गुण होता है। इसलिए कंपनी लगातार ऐसे विकल्प दे रही है, जिससे ऐप पर मौजूद हर महिला अपने हुनर को दिखाकर दूसरों को कुछ सिखा सके और घर बैठे पैसे भी कमा सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »