25 Apr 2024, 23:26:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पांच हजार अरब डालर की अर्थव्यवस्था संभव : पीयूष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2019 4:24PM | Updated Date: Dec 20 2019 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पांच हजार अरब डालर की भारतीय अर्थव्यवस्था को संभव करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि इसके लिए सरकार और उद्योग को मिलकर काम करना होगा। गोयल ने यहां भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के 92 वें वार्षिक सम्मेलन- ‘भारत: रोडमेप टू ए पांच ट्रिलियन डालर इकॉनॉमी’ को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों को अपने सुखद और बेहतर भविष्य के लिए जिम्मेदारी लेनी होगी और अपनी शक्ति को पहचानना होगा।
 
इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए कि भारत का भविष्य सुनहरा है। पांच हजार अरब डालर की अर्थव्यवस्था संभव है और यह लक्ष्य हासिल हो जाएगा। उन्होंने उद्योगों से निवेश करने का आहृान करते हुए कहा कि आने वाले भविष्य के लिए उद्योगों को तैयारी करनी चाहिए और सभी उद्योगों को इसमें शामिल होना होगा। घरेलू बाजार का आकार बढ़ रहे हैं और लोगों में बेहतर जीवन की आकांक्षा में वृद्धि हो रही है।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर किसी देश में भारतीय उत्पादों के लिए गैर शुल्क बाधा है तो सरकार को इससे अवगत कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इसमें कारोबारियों का सहयोग करेगी और विशेष देश के उत्पादों के खिलाफ भी वैसे ही कदम उठायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसी एक कंपनी के हितों को लेकर काम नहीं करेगी बल्कि पूरे उद्योग की समस्याओं के मूल को खत्म करने के लिए काम करेगी। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »