29 Mar 2024, 16:27:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Google का अलर्ट, Chrome ब्राउजर पर लीक हुआ यूजर्स का पासवर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2019 2:15PM | Updated Date: Dec 20 2019 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डाटा लीक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गूगल ने गुरुवार को यूजर्स को अलर्ट भेजा है। जानकारी के अनुसार कई भारतीय यूजर्स उस समय हैरान रह गए जब उनके मोबाइल और डेस्कटॉप पर डेटा लीक होने का अलर्ट मिला। यह अलर्ट गूगल ने उस समय जारी किया जब यूजर्स ने क्रोम बाउजर पर कुछ खास तरह की प्रभावित वेबसाइट्स पर विजिट किया। गूगल ने यूजर्स को बताया कि उनका डेटा ब्रीच हुआ है जिसमें पासवर्ड भी लीक हो गया है।
 
यह अलर्ट भारतीय यूजर्स के मोबाइल, लेपटॉप और डेस्कटॉप पर जारी किया गया, जिसमें उनसे तुरंत अपना पासवर्ड बदलने के लिए कहा गया। प्रभावित यूजर्स में एक मीडिया संस्थान के लोग भी शामिल हैं। पॉप-अप मेसेज के रूप में आई इस चेतावनी में लिखा था, 'अपना पासवर्ड बदलें। एक साइट या ऐप पर हुए डेटा ब्रीच में आपका पासवर्ड लीक हो गया है।
 
क्रोम आपको साइट के लिए पासवर्ड बदलने की सलाह देता है।' कुछ दिन पहले ही गूगल क्रोम के नए अपडेट के कारण यूजर्स का डेटा उड़ने का मामले भी सामने आया था। जिसके बाद गूगल ने इस अपडेट का रोलआउट रोक दिया था। दरअसल गूगल ने क्रोम 79 (Chrome 79) अपडेट जारी किया था। इस अपडेट में गूगल के डिवेलपर्स ने क्रोम डायरेक्टरी की लोकेशन स्विच कर दी थी। अपडेट इंस्टॉल होने के बाद यूजर्स का फोन रिसेट हुआ जिस वजह से उनका डेटा डिलीट हुआ।
  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »