28 Mar 2024, 21:13:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 150 चमका, चांदी 422 रुपए उछली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 6:28PM | Updated Date: Dec 14 2019 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गयी। सोना 150 रुपए चमककर 39170 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा और चांदी 422 रुपए चमककर 45190 रुपये प्रति किलोगग्राम बोली गयी। लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताहांत पर कारोबार बंद होने पर सोना हाजिर बढ़त लेकर 1475.56 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान अमेरिका का फरवरी सोना वायदा 7.60 डॉलर प्रति औंस चढ़कर 1474.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर बढ़त लेकर 16.93 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »