28 Mar 2024, 19:44:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने हुआ सस्‍ता, चांदी मे भी गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 4:11PM | Updated Date: Dec 13 2019 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। सोना 70 रुपए और चांदी 232 रुपए प्रति किलोग्राम टूट गई। कारोबारियों के अनुसार वैवाहिक मांग निकल चुकी है। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार 15 दिसंबर से एक महीने तक शुभ कार्य नहीं होंगे। अब चौदह जनवरी के बाद फिर से वैवाहिक और अन्य शुभ कार्य फिर से शुरू होंगे।
 
उधर विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में मजबूती दिखी। सिंगापुर में चांदी 17.05 डालर प्रति ट्राय औंस पर मजबूत थी। न्यूयार्क में गत दिवस सोना 1472.40 डालर पर मजबूत रहा। स्थानीय बाजार में मांग कमजोर रहने से दोनों कीमती धातुओं पर दबाव दिखा।  सोना स्टैंडर्ड 70 रुपए गिरकर 39020 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »