18 Apr 2024, 13:14:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शेयर बाजार में बुधवार को तेजी से बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 5:58PM | Updated Date: Dec 11 2019 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वैश्विक स्तर के मिले जुले संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर सरकार द्वारा प्रोत्साहन पैकेज दिये जाने की उम्मीद में कारोबार के अंतिम सत्र में हुयी लिवाली के बल पर शेयर बाजार बुधवार को बढ़त बनाने में सफल रहा। बीएसई का सेंसेक्स 172.69 अंक बढ़कर 40412.57 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 53.35 अंक बढ़कर 11910.15 अंक पर रहा। छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। बीएसई मिडकैप0.52 प्रतिशत बढ़कर 14595.45 अंक पर और स्मॉलकैप 0.01 प्रतिशत बढ़कर 13146.61 अंक पर रहा।
 
बीएसई के अधिकांश समूह बढ़त में  रहा जिसमें यूटिलिटी में सबसे अधिक 1.52 प्रतिशत की बढोतरी हुयी। गिरावट में रहने वालों में सीजी में सबसे अधिक 0.83 प्रतिशत की कमी रही। बीएसई में कुल 2672 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1570 गिरावट में और 970 बढ़त में  रहा जबकि 192 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैश्विक स्तर पर मिलाजुला रूख रहा। ब्रिटन 0.05 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.11 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.08 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.79 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया 0.36 प्रतिशत की गिरावट में रहा जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.24 प्रतिशत की बढ़त में रहा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »