28 Mar 2024, 14:58:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा - अब इतने रुपये में मिलेगा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 1:18PM | Updated Date: Dec 2 2019 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 13.50 रुपए बढ़ गया है। पहली दिसंबर से वाराणसी में इसकी कीमत 754.50 रुपये होगी। नवंबर में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 741 रुपए था। वहीं, 5 किलो के सिलेंडर के दाम में भी 4 रुपये की वृद्धि हुई है। 5 किलो वाला सिलेंडर अब 277 रुपए में मिलेगा। वाणिज्यिक गैस सिलेंडर का दाम 1340 रुपए तय किया गया है। नवंबर में इसका मूल्य 1332 रुपए था। वाराणसी एलपीजी वितरक संघ के प्रवक्ता मनीष चौबे ने देररात दाम बढ़ने के बारे में जानकारी दी।
 
राजधानी दिल्ली में नॉन सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 13.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद यहां सिलेंडर की कीमत 695.00 रुपए हो गई है। इससे पहले नवंबर में यह 681.50 रुपए में मिल रहा था। इसी प्रकार से कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर 19.50 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 725.50 रुपए का हो गया है। मुंबई में सिलेंडर 14 रुपए महंगा हुआ है और इसकी नई कीमत 665 रुपए हो गई है। चेन्नई में यह 18 रुपए बढ़कर 714 रुपए का हो गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »