29 Mar 2024, 12:57:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हरियाणा की मंडियों में 72.86 लाख टन से अधिक धान की आवक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 1:57AM | Updated Date: Nov 30 2019 1:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा की मंडियों में अब तक 72.86 लाख टन से अधिक धान की आवक हो चुकी जिसमें से सरकारी खरीद एजेंसियों ने 64.09 लाख टन और मिलरों ने 8.77 लाख टन से अधिक की खरीद की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि सरकारी एजेंसियों में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 34.87 लाख टन, हैफेड 19.80 लाख टन, हरियाणा
 
भंडारण निगम ने 9.36 लाख टन और और भारतीय खाद्य निगम ने 4,725 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की है। प्रवक्ता के अनुसार राज्य की मंडियों में 2.69 लाख टन से अधिक बाजरे की भी आवक हुई है जबकि पिछले वर्ष इस समय तक यह आंकड़ा 1.80 लाख टन था। बाजरे की कुल आवक में से सरकारी खरीद एजेंसियों ने 2.67 लाख टन से अधिक की खरीद कर ली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »