29 Mar 2024, 18:33:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

1 जनवरी से बदल जाएगा सोना खरीदने से जुड़ा ये नियम, जानना जरूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 11:20AM | Updated Date: Nov 21 2019 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोने की खरीदारी से जुड़े बड़े नियम में बदलाव होने जा रहा है। 1 जनवरी 2020 से सोने की खरीदारी से जुड़े एक बड़े नियम में बदलाव होने जा रहा है। जैसा कि कि इससे जुड़ी कई ऐसी खबरें आ चुकी हैं तो हम आपको बता दें कि अब सोने की हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है। यानी कि अब आने वाले साल के पहले महीने की पहली ही तारीख से सोने की हॉलमार्किंग जरूरी हो जाएगी। इसके बिना सोना नहीं खरीद सकते। बता दें कि इस फैसले को कंज्यूमर अफेयर्स मंत्रालय ने 1 जनवरी से लागू करने का निर्देश दिया है।
 
सरकार के इस फैसले से इसका ज्वेलरी इंडस्‍ट्री पर काफी असर पड़ने वाला है। हालांकि ग्राहकों को इससे लाभ होगा। मौजूदा वक़्त में केवल 40 प्रतिशत आभूषणों की हॉलमार्किग की जाती है। भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक राष्ट्र है, जो मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करता है. भारत हर साल 700-800 टन सोने का आयात करता है।
 
मोदी सरकार 1 जनवरी से 14 कैरट, 16 कैरट, 18 कैरट, 20 कैरट और 22 कैरेट की ज्वेलरी की हॉलमार्किंग अनिवार्य कर देगी। इसके लिए 400 से 500 नए असेसिंग सेंटर खुलेंगे। फिलहाल देश में 700 से अधिक असेसिंग सेंटर हैं। सरकार को लगता है कि अभी और असेसिंग की आवश्यकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »