28 Mar 2024, 21:58:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार पांचवें दिन सोने मे गिरावट, चार सप्ताह के निचले स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2019 4:03PM | Updated Date: Nov 9 2019 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 200 रुपये लुढ़ककर 39,270 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया जो 12 अक्टूबर के बाद का निचला स्तर है। चाँदी भी 400 रुपये की गिरावट के साथ 45,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी जो 01 अक्टूबर के बाद का निचला स्तर है। दोनों कीमती धातुओं के दाम लगातार पाँचवें दिन टूटे हैं। इन पाँच दिनों में सोना 815 रुपये प्रति दस ग्राम और चाँदी 2,650 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क चुका है।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर सोना 9.05 डॉलर लुढ़ककर 1,459.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.60 डॉलर प्रति औंस टूटकर 1,459.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.31 डॉलर की गिरावट के साथ सप्ताहांत पर 16.76 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »