20 Apr 2024, 01:18:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भेल करेगा चीला पावर प्लांट का आधुनिकीकरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2019 2:22AM | Updated Date: Nov 5 2019 2:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित चीला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्लांट की मरम्मत, आधुनिकीकरण और क्षमता विस्तार के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का एक महत्वपूर्ण आर्डर प्राप्त किया है। इस आर्डर के अंतर्गत प्लांट की 36 मेगावाट की चार इकाईयों में से प्रत्येक की क्षमता को बढ़ाकर 39 मेगावाट किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार भेल को परियोजना के डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, आपूर्ति, डिस्मेंटलिंग, निर्माण, परीक्षण और टरबाइन, जनरेटर एवं गवर्नर्स आदि के महत्वपूर्ण उपकरणों की कमीशनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

आर्डर से सम्बंधित प्रमुख उपकरणों का निर्माण और आपूर्ति भेल की भोपाल, झांसी, रुद्रपुर और बेंगलुरु इकाईयों द्वारा की जाएगी, जबकि साइट पर इंस्टॉलेशन गतिविधियों का दायित्व कंपनी के पावर सेक्टर, नॉर्दर्न रीजन डिविजन, नोएडा द्वारा निभाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि चीला पावर प्लांट की इकाईयां 35 से अधिक वर्षों से प्रचालन में हैं और इन इकाइयों के आधुनिकीकरण और क्षमता के विस्तार से संयंत्र की ऊर्जा दक्षता और उपकरणों को और ज्यादा लम्बे समय तक बरकारर रखने में मदद मिलेगी। भेल ने हाल ही में केरल राज्य विद्युत बोर्ड के कुट्टियाडी जल विद्युत परियोजना के आधुनिकीकरण और क्षमता विस्तार का भी एक आर्डर मिला है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »