29 Mar 2024, 12:20:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मदर डेयरी प्याज की आपूर्ति बढायेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2019 7:22PM | Updated Date: Nov 1 2019 7:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मदर डेयरी खुले बाजार से गुणवत्तापूर्ण प्याज की आपूर्ति राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढायेगा और दिल्ली कृषि उत्पाद विपणन समिति इसमें उनकी मदद करेगी। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और उनके मूल्यों पर नजर रखने वाली अंतरमंत्रालय समिति की शुक्रवार को हुयी बैठक में प्याज और टमाटर की उपलब्धता और उसके मूल्यों की समीक्षा की गयी। प्याज और टमाटरके परिवहन के लिए जरुरी कदम उठाये जाने का भी निर्देश दिया गया। 

मिस्र और नीदरलैंड से अयात किये गये 80 कन्टेयर के भी जल्दी ही दिल्ली के बाजार में आने की उम्मीद है। बैठक में कृषि मंत्रालय, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय, नेफेड, मदर डेयरी, केन्द्रीय भंडार और दिल्ली सरकार के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में बताया गया कि दिवाली और वर्षा के कारण प्याज और टमाटर के आवाजाही में मामूली रुकावट आयी थी और उसके कुछ मूल्य बढे थे लेकिन अब यह सामान्य हो गयी है। राज्यों से खरीफ प्याज की फसल अब बाजार में आने लगी है। नवम्बर के मध्य तक टमाटर की उपलब्धता भी सामान्य हो जाने की उम्मीद है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »