18 Apr 2024, 18:59:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पॉम ऑयल में उबाल, दालों में टिकाव, गेहूँ स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 8:36PM | Updated Date: Oct 23 2019 8:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पॉम ऑयल में रही तेजी से घरेलू स्तर पर दिल्ली थोक जिंस बाजार में बुधवार को इसकी कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गयी जबकि शेष खाद्य तेलों में टिकाव देखा गया। उड़द दाल को छोड़कर सभी दाल-दलहन पिछले स्तर पर पड़ी रहीं। इस बीच चीनी में जहां तेजी रही वहीं गुड़ नरम पड़ गया। तेल-तिलहन : अंतरराष्ट्रीय बाजार में पॉम ऑयल में तेजी रही।
 
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी वायदा 18 रिंगिट चढ़कर 2,236 रिंगिट  प्रति टन पर रहा। वहीं, दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.19 प्रतिशत गिरावट के साथ 30.79 सेंट प्रति पौंड बोला गया। स्थानीय बाजार में सरसों तेल, मूँगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड और वनस्पति के भाव अपरिवर्तित रहे। पॉम आयल में 220 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »