29 Mar 2024, 01:48:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 175 रुपए चमका, चांदी 70 रुपए चढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 5:21PM | Updated Date: Oct 23 2019 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में रही तेजी के साथ ही घरेलू स्तर पर त्योहारी मांग आने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 175 रुपये चढ़कर 39,545 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और इस दौरान चांदी 70 रुपये चमक कर 47 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।  लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार आज सोना हाजिर 6.10 डॉलर बढ़कर 1,493.75 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 4.70 डॉलर प्रति औंस चढ़कर 1,486.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी में नरमी रही। चाँदी हाजिर 0.05 डॉलर उतर कर 17.55 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »