29 Mar 2024, 20:10:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टीटीके प्रेस्टीज का शुभोत्सव अभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 4:12PM | Updated Date: Oct 19 2019 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन के मद्देनजर रसोई के लिए उपयोगी उत्पाद बनाने वाली कंपनी टीटीके प्रेस्टीज ने शुभोत्सव अभियान शुरू किया है जिसमें उपभोक्ताओं को रसोई उत्पादों और प्रेस्टीज क्लीन होम उत्पादों के लिए विशेष ऑफर की पेशकश की गयी है। कंपनी ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि इस साल त्योहारी सीजन का जश्न मनाने के लिए शुभोत्सव अभियान शुरू किया गया है जो 28 नवंबर 2019 तक चलेगा और इस दौरान उपभोक्ताओं को रसोई उपकरणों और प्रेस्टीज क्लीन होम उत्पादों पर लगभग 79 फीसदी तक के लाभ मिलेंगे।
 
कंपनी के दिनेश गर्ग ने यह घोषणा करते हुये कहा कि टीटीके प्रेस्टीज में हमेशा ग्राहक को केंद्र में रखा जाता है और त्यौहारी सीजन में यह सुनिश्चित किया जाता है कि ग्राहकों को आॅफर और सौदों की अधिकता के साथ शुभकामनाएं दी जाये। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत विभिन्न उत्पादों पर आकर्षक पेशकश की गयी है जो कंपनी के प्रमुख डीलर आउटलेटों और एक्सक्लूसिव स्टोरों पर उपलब्ध है।        
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »