20 Apr 2024, 04:12:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पंजाब की मंडियों में पांच लाख टन से अधिक धान की आवक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 4:12PM | Updated Date: Oct 11 2019 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। मौसम साफ होने से धान की आवक में आई तेजी के चलते पंजाब की मंडियें में कल तक पांच लाख चौदह हजार धान पहुंचा। खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सरकारी एजेंसियों और निजी मिल मालिकों ने 5.14 लाख टन धान की खरीद की है। राज्य में हुई धान की कुल खरीद में से 483364 टन सरकारी एजेंसियों ने तथा 31413 टन धान निजी मिल मालिकों ने खरीदा। प्रवक्ता के अनुसार पनग्रेन ने 196115 टन, मार्कफैड 132026 टन और पनसप 78220 टन धान की खरीद की। पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कोर्पोरेशन ने 66603 टन और भारतीय खाद्य निगम ने 10400 टन धान की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »