25 Apr 2024, 17:32:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

औरंगाबाद के लिए उड़ान शुरू करेगी एयर इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 4:06PM | Updated Date: Oct 11 2019 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया 16 अक्टूबर से मुंबई से महाराष्ट्र के औरंगाबाद के लिए उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइन ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई से औरंगाबाद पहुँचने के बाद यही उड़ान राजस्थान के उदयपुर तक जायेगी और वापसी की उड़ान उदयपुर से औरंगाबाद होते हुये मुंबई पहुँचेगी। उसने बताया कि औरंगाबाद में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल अजंता और एलोरा की गुफाएँ होने के कारण वहाँ पर्यटकों के बड़ी संख्या में आने की संभावना है। साथ ही महलों के शहर के रूप में प्रसिद्ध उदयपुर में भी काफी पर्यटक आते हैं। दोनों शहरों के आपस में जुड़ जाने से पर्यटकों को अतिरिक्त विकल्प मिल जायेगा। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »