20 Apr 2024, 20:40:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेलवे का ऑफर - मात्र 10 रुपए में करें मथुरा-वृंदावन की यात्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 12:19PM | Updated Date: Oct 11 2019 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने नवरात्रि पर रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। भारतीय रेलवे की ये रेलबस सेवा पूरे मथुरा शहर से होते हुए वृंदावन पहुंचती है। यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को इस ट्रेन से यात्रा के दौरान काफी खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं। रेलवे ने इस रेलबस का किराया मात्र 10 रुपए रखा है। रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 
 
इस बात की जानकारी रेल मंत्रालय ने दी है। रेलवे के ट्वीट के मुताबिक, ‘यह रेल बस सेवा पूरे मथुरा शहर से होते हुए वृंदावन पहुंचती है और इसका किराया मात्र 10 रुपए है। यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को इस ट्रेन से यात्रा के दौरान काफी खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं। मथुरा से वृंदावन के बीच करीब 12 किलोमीटर तक मीटर गेज पर इस रेल से सफर किया जा सकता है। यह रेल बस सेवा हर घंटे उपलब्ध रहती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »