20 Apr 2024, 05:49:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नोब्रोकर डॉटकॉम ने जुटाये पांच करोड़ डॉलर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 2:09PM | Updated Date: Oct 6 2019 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोब्रोकर डॉटकॉम ने सीरीज डी फंडिंग में पांच करोड़ डॉलर की पूंजी जुटायी है। कंपनी ने रविवार को यहां बताया कि इसको मिलाकर अब तक 12.1 करोड़ डॉलर की राशि जुटायी जा चुकी है। इस राउंड का नेतृत्व टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट ने किया और इसमें मौजूदा निवेशक जनरल एटलांटिक ने भी भाग लिया। नोब्रोकर ने जून 2019 में जनरल एटलांटिक के नेतृत्व वाले सीरीज सी फंडिंग राउंड में 5.1 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटायी थी। इस कंपनी ने रेंटल को सुविधाजनक और किफायती बनाकर रियल एस्टेट उद्योग में यूजर अनुभव को बेहतर बनाने की कोशिश की है। 30 लाख से अधिक संपत्तियां पहले से ही नोब्रोकर पर रजिस्टर्ड हैं और 70 लाख से अधिक लोगों यों ने नोब्रोकर की सेवाओं का उपयोग किया है। नोब्रोकर एक इंटिग्रेटेड प्लेटफॉर्म है, जहां ग्राहक रियल एस्टेट से जुड़े सभी सेवायें पा सकते हैं। इसमें किराये या बिक्री से लेकर कर्ज, पैकर्स और मूवर्स, लीगल डॉक्युमेंटेशन, ऑनलाइन रेंट पेमेंट जैसी वैल्यू-एडेड सेवाएं शामिल हैं। सभी सेवाएं नोब्रोकर होम स्टोर पर प्रदान की जाती हैं। कंपनी अगस्त 2019 में हैदराबाद में अपना ऑपरेशन शुरू किया। वर्तमान में छह शहरों मुंबई, बेंगलुरू, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद और गुड़गांव कंपनी परिचालन कर रही है
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »