29 Mar 2024, 07:01:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विस्तारा ने एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल 75 प्रतिशत कम किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2019 2:58PM | Updated Date: Oct 2 2019 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त उपक्रम वाली विमान सेवा कंपनी विस्तारा ने अपनी घरेलू उड़ानों पर एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल 75 प्रतिशत कम करने की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि आज से उसकी उड़ानों में यात्रियों को 200 मिलिलीटर वाली पानी की प्लास्टिक की बोतलें नहीं दी जायेंगी। उड़ान में एकत्र होने वाले एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक में 50 प्रतिशत का योगदान इन्हीं बोतलों का है।
 
इसके अलावा उसने प्लास्टिक की कटलेरी, कैसरोल, बाउल, बाउल कवर, कप, खाने की ट्रे और स्टीरर का प्रयोग भी बंद कर दिया है। इन पहलों से वह एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक का प्रयोग कुल मिलाकर 75 प्रतिशत कम कर सकेगी। आने वाले समय में वह इस दिशा में और कदम उठायेगी जिससे एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक के प्रयोग में मौजूदा स्तर की तुलना में 95 प्रतिशत की कमी आयेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »