29 Mar 2024, 14:31:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आम आदमी को बड़ा झटका - 15 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 1:01PM | Updated Date: Oct 1 2019 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलेंडरकरीब 15 रुपये महंगा हुआ है। 
 
आज से दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडरके लिए आपको 605 रुपये चुकाने पड़ेंगे। कोलकाता में इसका दाम 630 रुपये है। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडरका दाम क्रमश: 574.50 और 620 रुपये है। वहीं, 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1085 रुपये हो गई है। कोलकाता में 1139.50 रुपये, मुंबई में 1032.50 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 1199 रुपये है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »