28 Mar 2024, 20:16:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंजन में आग लगने के बाद इंडिगो उड़ान की आपात लैंडिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2019 1:14PM | Updated Date: Sep 30 2019 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो विमान की तड़के सोमवार को डैबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। दरअसल विमान के बाएं इंजन से आग की लपटे उठते देखी गई, जिसके बाद यह लैंडिंग कराई गई। इस विमान में गोवा के पर्यावरण मंत्री निलेश काबराल भी सवार थे। काबराल ने आईएएनएस को बताया कि रात के करीब 1 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही विमान के इंजन में आग लग गई। राष्ट्रीय राजधानी में एक आधिकारिक बैठक में हिस्सा लेने जा रहे मंत्री ने कहा, "पायलट ने तुरंत बाएं इंजन को बंद किया और विमान को वापस गोवा ले गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »