29 Mar 2024, 01:05:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फिर 40 हजारी हो सकता है सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 4:03PM | Updated Date: Sep 29 2019 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं द्वारा त्योहारी मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में लगातार दूसरे सप्ताह तेजी देखी गयी तथा आने वाले सप्ताह में इसके 40 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंचने की उम्मीद है। बीते सप्ताह सोना 550 रुपये चमककर सप्ताहांत परप 39,220 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुच गया। वह भी तब जब विदेशी बाजारों में पीली धातु सवा फीसदी से अधिक कमजोर हुई है।
 
इससे स्थानीय मांग की मजबूती का पता चलता है। वहीं चांदी 975 रुपये की साप्ताहिक गिरावट में रही और सप्ताहांत पर 46,325 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। अमेरिकी और चीन के बीच व्यापार युद्ध के जल्द सुलझ जाने की उम्मीद में अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 20.20 डॉलर लुढ़ककर 1,496.75 रुपये प्रति दस ग्राम पर और दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 11.80 डॉलर टूटकर 1,503.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी हाजिर भी 0.43 डॉलर की साप्ताहिक गिरावट में 17.52 डॉलर प्रति औंस पर रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन के साथ व्यापार युद्ध को लेकर अनुमान से पहले समाधान सामने आ सकता है। इससे जहां डॉलर मजबूत हुआ है वहीं पीली धातु पर दबाव आ गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »