23 Apr 2024, 15:01:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नवरात्र में वैष्णो देवी जाने वाले भक्‍तों को मिला बड़ा तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 12:05PM | Updated Date: Sep 29 2019 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे इस नवरात्र श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को बड़ा तोहफा है रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट जानकारी दी है कि नई दिल्ली और कटरा के बीच 3 अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। गोयल ने कहा है कि गृह मंत्री अमित शाह इस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। शनिवार को यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अंतिम ट्रायल के लिए रवाना हुई। ट्रायल के लिए ट्रेन सुबह 6 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कटरा के लिए रवाना हुई।
 
सुबह 8.10 बजे अंबाला स्टेशन पर पहुंची। यहां पर दो मिनट के स्टापजे के बाद ट्रेन अंबाला से चल दी। इसके बाद ट्रेन 9.20 बजे करीब लुधियाना स्टेशन पर पहुंची। जम्मू स्टेशन पर यह ट्रेन करीब 12.40 बजे पहुंच गई। ट्रेन का कटरा पहुंचने का समय दोपहर करीब दो बजे का है। वापसी में ट्रेन दोपहर 3 बजे कटरा से दिल्ली के लिए चलेगी। यहां से ये ट्रेन जम्मू शाम 4.13 बजे पहुंचेगी। दो मिनट रुक कर ये ट्रेन लुधियाना के लिए रवाना होगी। यहां ये ट्रेन शाम 7.32 बजे पहुंचेगी।
 
यहां ये ट्रेन दो मिनट रुकेगी। यहां से ये ट्रेन लुधियाना के लिए रवाना होगी और ये ट्रेन यहां 8.48 बजे पहुंचेगी। दो मिनट रुक कर ये ट्रेन रात 11 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। दिल्ली-कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में कुछ संशोधन किए गए हैं। इसमें अधिक आरामदायक सीटें होने के साथ ही पैंट्री में अधिक जगह होगी। इसके लिए बोली लगाई जाने की प्रक्रिया अगले महीने शुरू होगी। कम ऊर्जा खपत और कम वजन होने के चलते यह डिब्बे स्लीपर कोच के लिए भी फिट होंगे। उन्‍होंने कहा कि दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, जो व्‍यस्‍त ट्रैफिक दिल्ली-कटरा मार्ग पर चलेगी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »