19 Apr 2024, 23:26:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डॉक्सऐप की विस्तार योजना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2019 12:06PM | Updated Date: Sep 28 2019 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श प्लेटफॉर्म डॉक्सऐप ने वार्षिक चिकित्सा परार्मश सेवा का विस्तार करते हुये अगले वर्ष तक 10 लाख डॉक्सऐप गोल्ड ग्राहक बनाने की योजना बनायी है। कंपनी ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि स्मार्टफोन के उपयोग में बढोतरी होने और व्यस्त जीवनशैली की वजह से लोगों ने डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श लेना शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर उसने यह गोल्ड प्लान जारी किया गया है जिसमें लोगों को अपने और उनके पूरे परिवार के लिए 24 घंटें स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी।
 
उसने कहा कि 999 रुपये के वार्षिक शुल्क में पूरे परिवार को त्वचा विज्ञान, वज़न प्रबंधन, यौन रोग आदि जैसे 20 से अधिक क्षेत्रों में 5000 से भी ज़्यादा डॉक्टरों के साथ परामर्श लेने की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त दवाइयों पर 30 फीसदी तक की छूट और पूरे देश में मुŸफ्त होम डिलीवरी की सेवा भी मिलेगी। डॉक्सऐप से लैब टेस्ट बुक करने पर 60 फीसदी तक की छूट और मुŸफ्त सैंपल पिकअप की सुविधा भी दी जायेगी। डॉक्सऐप वर्ष 2015 से अब तक एक करोड़ से ज़्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ चुका है और हर महीने दो लाख से ज़्यादा मेडिकल परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।     
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »