23 Apr 2024, 23:02:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टूर ऑपरेटरों पर आधारित इंडियन टूरिज्म मार्ट शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2019 1:35AM | Updated Date: Sep 24 2019 1:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टूर ऑपरेटरों और पर्यटन से जुड़ी सेवायें प्रदान करने वालों को एक मंच प्रदान करने वाला तीन दिवसीय इंडिया टूरिज्म मार्ट सोमवार को दिल्ली में शुरू हो गया। फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी पर्यटन मंत्रालय के साथ मिलकर इसका आयोजन कर रहा है। यह मार्ट 25 सितंबर तक चलेगा। इसमें देशभर के 160 प्रदर्शक शामिल हैं। 
 
इसमें राज्य सरकारों के साथ ही टूर ऑपरेटरों ने प्रदर्शनी लगायी है। इस साल आईटीएम 2019 का सहभागी राज्य गुजरात है। आईटीएम 2019 के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से पर्यटन उद्योग से जुड़े हर कारोबारी को एक ऐसा मंच मिलता है जहां पर इस क्षेत्र से जुड़ी अलग अलग कंपनियों से मिलकर कारोबार की नई संभावनाओं को खोज सकते हैं। पर्यटन देश की जीडीपी में खासा योगदान करता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »