19 Apr 2024, 16:09:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेल यात्रियों को तोहफा- 35 हमसफर ट्रेनों से फ्लेक्सी किराया हटाया गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 3:10PM | Updated Date: Sep 14 2019 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को 35 प्रीमियम हमसफर ट्रेनों से फ्लेक्सी फेअर स्कीम हटाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में अब स्लीपर कोच भी जोड़े जाएंगे। इसके चलते इन ट्रेनों के टिकट सस्ते हो जाएंगे। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। इसके अलावा रेलवे ने हमसफर ट्रेनों में कुछ स्लीपर क्लास कोच पेश करने का भी फैसला किया है। 
 
फ्लेक्सी फेयर स्कीम के तहत ट्रेन टिकट का किराया बुक कराने के वक्त के हिसाब से बढ़ता जाता है। यानी टिकट ट्रेन डिपार्चर से जितनी पहले बुक कराई जाएगी, उसकी कीमत उतनी ही कम रहेगी। टिकट बुकिंग और ट्रेन डिपार्चर का दिन और वक्त के बीच की अ​वधि कम होते जाने पर टिकट महंगी होती जाएगी।
 
अधिकारी ने बताया कि फ्लेक्सी फेयर स्कीम से राहत 35 जोड़ी हमसफर ट्रेनों पर लागू होगी। इन ट्रेनों में इस वक्त केवल AC 3-tier क्लास कोच हैं। यह भी कहा कि हमसफर ट्रेनों के तत्काल टिकट किराए को भी घटाया गया है। अब यह किराया बेस फेयर का 1.3 गुना होगा, जो अभी 1.5 गुना है। हमसफर ट्रेनों का बेस फेयर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के बेस फेयर का 1.15 गुना होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »