29 Mar 2024, 14:46:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 4:32PM | Updated Date: Sep 9 2019 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिल्ली सर्राफा बाजार में मांग कमजोर होने से सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी दिवस में सोने में गिरावट का रुख रहा। सोना 200 रुपए लुढ़ककर इस माह के निचले स्तर 39370 रुपए प्रति दस ग्राम पर बिका। चांदी 400 रुपए टूटकर 48100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। विदेशों से प्राप्त समाचारों के अनुसार वहां सप्ताहांत की तुलना में भावों में मजबूती नजर आई। सोना सप्ताहांत के 1506.70 डालर की तुलना में 1507.01 डालर प्रति ट्राय औंस पर मजबूत था। चांदी हाजिर 18.16 डॉलर की तुलना में 18.07 डालार प्रति औंस पर नरम थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »