29 Mar 2024, 18:12:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मुंबई का तारदेव देश का सबसे महंगा आवासीय क्षेत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 2:39AM | Updated Date: Sep 9 2019 2:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में अगर सबसे ज्यादा महंगे आवासीय क्षेत्र की बात की जाए तो दक्षिणी मुंबई का तारदेव सबसे महंगा आवासीय इलाका है। यहां उपलब्ध घरों की औसत कीमत की दर 56 हजार रुपये प्रति वर्गफुट से अधिक है। संपत्ति संबंधी परामर्श देने वाली कंपनी एनरॉक ने यह जानकारी दी है। एनरॉक के अनुसार, इसके बाद वर्ली और महालक्ष्मी इलाके का स्थान रहा, जहां घरों की औसत कीमत की दर क्रमश: 41,500 रुपये और 40 हजार रुपये प्रति वर्गफुट है। वहीं चेन्नई का नंगमबक्कम दूसरे स्थान पर है। एनरॉक ने देश के 10 सबसे महंगे आवासीय इलाकों की सूची तैयार की है। कंपनी के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि 56,200 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से दक्षिणी मुंबई का तारदेव इलाका पहले स्थान पर रहा है। चेन्नै का नुंगमबक्कम 18 हजार रुपये प्रति वर्गफुट के साथ चौथे, एगमोर 15,100 रुपये प्रति वर्गफुट के साथ पांचवें तथा अन्ना नगर 13 हजार रुपये प्रति वर्गफुट के साथ सातवें स्थान पर रहा। वहीं दिल्ली का करोलबाग 13,500रु. प्रति वर्गफुट के साथ छठवें स्थान पर, गुरुग्राम का गोल्फ कोर्स रोड 12,500रु. प्रति वर्गफुट के साथ नौवें स्थान पर रहा।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »