28 Mar 2024, 22:35:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

राजस्थान में आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2019 3:35PM | Updated Date: Sep 1 2019 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की स्वीकृति के बाद आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना आज से लागू कर दी गई, जिससे एक करोड़ 10 लाख से अधिक परिवारों का नि:शुल्क इलाज उपलब्ध हो सकेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि पूर्व में लागू भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना एवं  आयुष्मान भारत योजना को एकीकृत कर राज्य में आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई है।
 
योजना में शामिल परिवारों को संपूर्ण चिकित्सा सुविधाएं कैशलेस उपलब्ध होंगी। वर्तमान में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा के पात्र परिवारों को पूर्ववत इलाज मिलता रहेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत चयनित परिवारों एवं सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना के आधार पर पात्र परिवारों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही आर्थिक सामाजिक एवं जाति आधारित जनगणना के आधार पर पात्र लाभार्थी परिवारों को भी वर्तमान योजना से जोड़कर योजना का दायरा बढ़ाया गया है।
 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत आज पहला हृदय रोग का ऑपरेशन (एंजियोप्लास्टी) नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में करौली निवासी निरंजन का किया गया। उन्होंने बताया कि योजना के लागू होने से प्रदेश के दो तिहाई से भी अधिक परिवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना मिल सकेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »