20 Apr 2024, 06:30:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मुकेश अंबानी की संपत्ति 2 दिनों में बढ़ी इतनी, जानकर हो जाएंगे हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 1:02PM | Updated Date: Aug 18 2019 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की संपत्ति में महज दो दिनों में ही 29, 000 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। संपत्ति में यह बढ़ोतरी दो दिन पहले आयोजित हुई रिलायंस की एजीएम बैठक के बाद देखने को मिली है। बता दें कि इस बैठक में रिलायंस ने कई प्रमुख घोषणाएं भी की।
 
एक तरफ शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिला है तो दूसरी ओर से रिलायंस के शेयर में भारी उछाल देखने को मिला है। जिसका फायदा कंपनी को मिल रहा है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी अब $ 49.9 बिलियन की कुल संपत्ति के साथ दुनियाभर के अमीरों की सूची में 13 वें स्थान पर है। एशिया के सबसे धनी व्यक्ति ने इयर-टू-डेट के आधार पर 5.57 बिलियन डॉलर की कमाई की है, जिसमें RIL का शेयर 15 प्रतिशत के करीब है।
 
इसके अलावा एजीएम की बैठक में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बड़ा ऐलान किया है। मुकेश अंबानी ने कंपनी को 18 महीने के भीतर ऋण मुक्त करने की योजना पेश की है। इसके लिए कंपनी अपने तेल और रसायन कारोबार में सऊदी अरामको और ईंधन खुदरा कारोबार में ब्रिटेन की बीपी को हिस्सेदारी देकर धन जुटाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »