29 Mar 2024, 20:52:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 430.57 अरब डॉलर के सर्वकालिक ऊंचाई पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 12:07PM | Updated Date: Aug 17 2019 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 1.620 अरब डॉलर बढ़कर 430.572 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में वृद्धि के कारण यह तेजी दर्ज की गई है। इससे पहले 2 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 69.72 करोड़ डॉलर घटकर 428.952 अरब डॉलर रह गया था। केंद्रीय बैंक ने कहा कि आलोच्य अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 1.52 करोड़ डॉलर बढ़कर 398.739 अरब डॉलर हो गई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार 1.591 अरब डॉलर बढ़कर 26.754 अरब डॉलर हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »