16 Apr 2024, 21:08:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल स्थिर, डीजल छह पैसे सस्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 3:49PM | Updated Date: Aug 12 2019 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। डीजल के दाम में सोमवार को छह पैसे की गिरावट रही जबकि पेट्रोल की कीमत गत दिवस के स्तर पर टिकी रही। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज डीजल छह पैसे सस्ता होकर 65.43 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। यह पांच जुलाई के बाद का इसका निचला स्तर है। पेट्रोल की कीमत 71.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही।
 
कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी डीजल छह-छह पैसे सस्ता होकर क्रमश: 67.81 रुपये, 68.60 रुपये और 69.31 रुपये प्रति लीटर बिका। पेट्रोल की कीमत कोलकाता में 74.69 रुपये, मुंबई में 77.65 रुपये और चेन्नई में 74.78 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। तेल विपणन कंपनियाँ दोनों जीवाश्म ईंधनों की कीमतों की रोजाना समीक्षा करती हैं और नयी कीमतें हर दिन सुबह छह बजे से प्रभावी होती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »