28 Mar 2024, 20:28:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कैडबरी ने साइबर बुलिंग के खिलाफ शुरू किया अभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 3:52PM | Updated Date: Aug 10 2019 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पसंदीदा चॉकलेट ब्रांड कैडबरी डेयरी ने फ्रेंड्सशिप डे से साइबर बुलिंग के खिलाफ ‘हार्टदहेट’ अभियान शुरू किया है। मॉन्डेलीज इंडिया में मार्केटिंग (चाकलेट) विभाग के निदेशक अनिल विश्वनाथन ने इस अनूठे अभियान के बारे में बताया कि एक ब्रांड के रूप में कैडबरी डेयरी मिल्क का मानना है कि थोड़ी सी उदारता के भी दूरगामी असर हो सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि साइबर बुलिंग एक ऐसी चीज है जो हर किसी को खास तौर पर किशोरों और युवाओं को प्रभावित करती है। इसके शिकार अपने को अलग-थलग महसूस करने लगते हैं और अवसाद का शिकार हो जाते हैं। हार्टदहेट अभियान एक बहुत ही सहज समझ पर आधारित है, जब ट्रोल्स की प्रतिक्रिया में दोस्त पर्पल हार्ट जैसी एक सामान्य सी चीज पोस्ट करते हैं तो किशोरों-युवाओं पर ऑनलाइन बुलिंग का असर कम होता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सामाजिक मुद्दों को लेकर बड़ा असर डालने की दिशा में एक और छोटा कदम है।
 
ग्लोबल सेल्स आर्गनाइजेशन फेसबुक इंडिया के निदेशक सिद्धार्थ बनर्जी ने कहा कि हमारा मानना है कि मॉन्डेलीज इंडिया का पर्पल हार्ट कैंपेन देश में सामाजिक कार्य को बल देने की एक बहुत बढ़िया पहल है। फेसबुक को मॉन्डेलीज इंडिया और ओलिग्वी के साथ इस कार्य को सफल बनाने के लिए साझेदारी करके गर्व महसूस कर रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »