29 Mar 2024, 12:44:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर - टिकट पड़ सकती है महंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 12:49PM | Updated Date: Aug 10 2019 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। अब आईआरसीटीसी से ऑनलाइन टिकट बुक करवाना महंगा होने वाला है। क्योंकि इंडियन रेलवे ने दोबारा ऑनलाइन टिकट बुक करवाने पर अतिरिक्त शुल्क लगा सकता है। वहीं, भारतीय सरकार ने डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए तीन वर्ष पूर्व टिकट पर लगने वाले चार्ज को हटा दिया था। लेकिन अब भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी को चार्ज वापस लगाने के लिए अनुमति दे दी है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, अब रेल यात्रियों को ऑलनाइन टिकट बुक करवाने पर एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। रेलवे विभाग ने आईआरसीटीसी को ऑनलाइन टिकट बुक करने पर लगाने वाले चार्ज को सुचारु रूप से लागू करने का आदेश दिया है। वित्त मंत्रालय ने ऑनलाइन टिकट पर लगने वाले अस्थायी शुल्क की शुरुआत की थी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वित्त मंत्रालय की सलाह के बाद आईआरसीटीसी ई-टिकट पर चार्ज के साथ अन्य शुल्क लगा सकता है।
 
रेलवे ने अतिरिक्त शुल्क को लेकर कहा है कि 2016-17 में आईआरसीटीसी के सर्विस चार्ज हटाने के बाद से ही ऑनलाइन टिकट के रेवन्यू में 26 फीसद की गिरावट आई थी। इससे पहले आईआरसीटी नॉन ऐसी क्लास टिकट पर 20 रुपए और ऐसी क्लास की टिकट पर 40 रुपए का चार्ज लगाता था। लेकिन भारतीय रेलवे ने अब तक साफ नहीं किया है कि चार्ज को पुरानी कीमत के साथ लगाया जाएगा या फिर बढ़ाकर शुल्क लागू किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »