19 Apr 2024, 05:31:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कल से सस्ता हो जाएगा SBI बैंक का लोन - होगा इतना फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 3:23PM | Updated Date: Aug 9 2019 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। RBI के द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक में रेपो रेट  में 35 बेसिस प्वाइंट की कटौती करने के बाद भारतीय स्टेट बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की घोषणा कर दी थी। एसबीआई बैंक की ये नई ब्याज दरें कल यानी 10 अगस्त से लागू होंगी। अब अगर आप भी एसबीआई बैंक से होम या ऑटो लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको इसमें कुछ राहत जरूर मिलेगी।
 
एसबीआई ने सभी अवधि के कर्ज पर ब्याज दर 0.15 प्रतिशत घटाने की घोषणा की। एसबीआई की एक साल की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (MCLR) 8.25 प्रतिशत हो जाएगी। एसबीआई से पहले आरबीआई ने द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक में रेपो रेट में 35 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी। अब रेपो रेट 5.40 फीसदी पर आ गई है। वहीं रिवर्स रेपो रेट 5.15 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा आरबीआई ने जीडीपी अनुमानों में भी बदलाव किया है। पहले जीडीपी का 7 फीसदी रहने के अनुमान रखा गया था जिसे घटाकर 6.9 फीसदी कर दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »