19 Apr 2024, 16:06:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सबसे अधिक भारतीय ऑनलाइन ग्राहक करते रिटर्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 5:44PM | Updated Date: Aug 8 2019 5:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्मार्टफोन के जरिये ऐप से ऑनलाइन खरीददारी में आ रही तेजी के साथ ही दुनिया में भारतीय ग्राहक सबसे अधिक उत्पाद रिटर्न करते हैं। अमेरिकी कंपनी यूपीएस द्वारा किये गये पल्स ऑफ द ऑनलाइन शॉपर स्टडी में यह खुलासा हुआ है। यूपीएस ने गुरूवार को यहां जारी अध्ययन रिपोर्ट में कहा कि ऐप आज के टेक्नॉलॉजी प्रेमी ऑनलाइन शॉपर्स  की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। वो शुल्क की पारदर्शिता, डिलीवरी प्रक्रिया पर नियंत्रण और स्पष्ट रिटर्न पॉलिसी तथा लॉयल्टी रिवार्ड की भी चाहत रखते हैं।
 
कंपनी ने अमेरिका, भारत, यूरोप, कनाडा, मैक्सिको, ब्राजील सहित 15 देशों में यह अध्ययन किया है। यह अध्ययन भारत में शॉपर्स के बारे में रोचक तथ्य प्रदर्शित करता है। भारतीय शॉपर्स क्वालिटी के प्रति बहुत ज्यादा जागरुक हैं। वे उत्पादों को रिटर्न करने और शिकायत दर्ज कराने में भी बहुत आगे हैं। बेहतर गुणवत्ता की चाहत में भारतीय 66 प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों की खरीद करते हैं। भारत में शॉपर्स रिटर्न के मामले में सबसे आगे रहे हैं। 68 प्रतिशत भारतीय ऑनलाइन शॉपर्स  ने सामान विक्रेता/रिटेलर को माल वापस भेजते हैं।
 
वे रिटेलर के बारे में शिकायत दर्ज करने में भी काफी सक्रिय थे। अपने वैश्विक साथियों के मुकाबले 53 प्रतिशत भारतीय शॉपर्स ने रिटेलर के बारे में शिकायत दर्ज करा दुनिया में अव्वल स्थान हासिल किया है। 30 प्रतिशत ने सोशल मीडिया पर नकारात्मक रिव्यू दिए, जबकि एशिया प्रशांत में यह संख्या 25 प्रतिशत और अमेरिका में 22 प्रतिशत है। कंपनी के भारतीय उपमहाद्वीप के प्रबंध निदेशक रशिद फर्गाटी ने कहा कि वर्ष 2034 तक भारत ऑनलाइन खरीद के मामले में अमेरिका को पछाड़ कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ई कॉमर्स बाजार बन जायेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »