20 Apr 2024, 11:56:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगभग 6.83 लाख पंजीकृत कंपनियां बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2019 2:10PM | Updated Date: Aug 1 2019 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय (एमसीए) के साथ पंजीकृत लगभग 6.8 लाख कंपनियां बंद हो गई हैं। सरकार की तरफ से हाल में जारी आंकड़े के अनुसार, बंद हुईं कंपनियों की यह संख्या एमसीए के साथ पंजीकृत कुल कंपनियों का 36 प्रतिशत हैं। आंकड़े के अनुसार, पंजीकृत 18,94,146 कंपनियों में से 6,83,317 कंपनियां बंद हो गई हैं।
 
सरकार ने उन कंपनियों की पहचान करने और उन्हें बंद करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है, जिन्होंने लगातार दो वित्त वर्षों से अधिक के लिए वार्षिक रिटर्न दाखिल नहीं किए थे। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1,42,425 कंपनियां बंद हुईं, और उसके बाद दिल्ली में 1,25,937 कंपनियां बंद हुईं। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज ने वित्तवर्ष 18 और वित्तवर्ष 19 में क्रमश: 2,26,166 कंपनियों और 1,12,797 कंपनियों के नाम रद्द किए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »