29 Mar 2024, 04:59:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कैफे काफी डे के मालिक का शव मिलने पर विजय माल्या ने उठाए सवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2019 12:44PM | Updated Date: Jul 31 2019 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के दमाद और कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव नेत्रावती नदी में मिलने के बाद भारतीय से पैसा लेकर भागे विजय माल्या ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय भगोडा विजय माल्या ने ट्वीट कर कहा कि वीजी सिद्धार्थ शानदार इंसान और तेजतर्रार व्यवसायी है। माल्या ने वीजी सिद्धार्थ के साथ हुए घटनाक्रम के लिए भारत की सरकारी एजेंसियों और बैंकों को जिम्मेदार करार दिया है। माल्या ने कहा है कि सरकारी एजेंसियां और बैंक किसी को भी मायूस और नाउम्मीद कर सकती है। 
 
माल्या ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि देखिए मेरे साथ क्या हो रहा है जबकि मैं पूरे कर्जा चुकाने को तैयार हूं। माल्या ने एक दूसरे ट्वीट करते हुए बताया कि पश्चिमी देशों में सरकार और बैंक कर्जदार को उसका कर्ज चुकाने में उसकी सहायता करते हैं। मेरे मामले में वे हर तरह से इसमें रोड़ा अटका रहे हैं, और मेरी संपत्ति जब्त करने में होड़ कर रहे हैं, जहां तक मेरे खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमों का सवाल है...अदालत के फैसले का इंतजार कीजिए। 
 
वीजी सिद्धार्थ सोमवार शाम 6.30 बजे से लापता थे। वे अपने ड्राइवर के साथ टहलने के लिए कार से निकले थे। मैंगलोर में नेत्रावती नदी के ऊपर बने पुल पर वे उतर गए थे और अपने ड्राइवर को इंतजार करने को कहकर टहलने चले गए और वहीं से वो लापता हो गए थे। बुधवार सुबह होइजी बाजार के पास नेत्रावती नदी में उनकी लाश मिली है।
 
उल्लेखनीय है कि भारत के सरकारी बैंकों का 9000 करोड़ लेकर फरार हुए माल्या इस वक्त लंदन में हैं। उन्हें भारत प्रत्यर्पित करने का मुकदमा लंदन की अदालत में चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ की कंपनी के ऊपर 7000 करोड़ रुपये का कर्ज था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »