25 Apr 2024, 20:47:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

असम बाढ़ प्रभावितों के लिए डॉक्सऐप की पेशकश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2019 5:27PM | Updated Date: Jul 30 2019 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑनलाइन चिकित्सकीय सेवायें उपलब्ध कराने वाला ऐप डॉक्सऐप ने असम बाढ़ प्रभावितों के लिए निशुल्क में सेवायें प्रदान करने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को यहां बताया कि ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवाओं को असम बाढ् पीड़ितों के लिए मुफ्त करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान डॉक्सऐप पर उपलब्ध सभी सेवायें जैसे पेडियाट्रिक्स, सामान्य चिकित्सा, त्वचा रोग, मनोचिकित्सा आदि के लिए मुफ्त में विशेषज्ञ डॉक्टर से ऑनलाइन सलाह ली जा सकती है। डॉक्टर पीड़ितों के लिए 24 घंटे आॅनलाइन रहेंगे। कंपनी ने इसके  लिए हेल्पलाइन नंबर 08047493533 भी जारी किया है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »