20 Apr 2024, 04:06:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल के दामों में फिर लगी आग - हुआ महंगा, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2019 12:24PM | Updated Date: Jul 23 2019 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश में बीते चार दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी तरह उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है। लेकिन आज पेट्रोल महंगा हो गया है डीजल के दाम पूरी तरह से स्थिर बने हुए हैं। यह कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले दो से चार दिन में तेल की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती हैं और लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती है।
 
वहीं, पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल यानी कच्चे तेल के दाम में बदलाव और डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी को माना जा रहा है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 6 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है और डीजल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के भाव में 6 पैसे का इजाफा देखने को मिला है और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।
 
18 जुलाई 2019 के दिन दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 8 पैसे और तब भी डीजल के भाव में बदलाव नहीं आया था। मुंबई में पेट्रोल के रेट में भी 8 पैसे का इजाफा देखने को मिला था और डीजल की कीमत स्थिर थी। आपको बता दें कि डीजल के रेट में बीते 10 दिनों से किसी भी तरह का उतार-चढ़ाव नहीं हुआ है और इसकी कीमत में सिर्फ बजट सत्र के दौरान बदलाव हुआ था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »