18 Apr 2024, 08:53:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 1:42AM | Updated Date: Jul 22 2019 1:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लगातार दूसरे दिन पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया है। डीजल की कीमत 13 जुलाई से स्थिर है। 19 जुलाई को पेट्रोल 8 पैसा प्रति लीटर महंगा हुआ था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड आॅयल की कीमत में नरमी की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है। रविवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.35 रुपए, 75.77 रुपए, 78.96 रुपए और 76.18 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर बने हुए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी पुराने स्तर पर क्रमश: 66.24 रुपए, 68.31 रुपए और 69.43 रुपए और 69.97 रुपए प्रति लीटर पर बने हुए हैं। आपको बता दें दिल्ली में पेट्रोल का रेट पिछले साढ़े सात महीने के हाई लेवल पर बना हुआ है। इससे पहले 29 नवंबर 2018 को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 73.24 रुपए प्रति लीटर था। वहीं 28 नवंबर को पेट्रोल का रेट 73.57 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »