29 Mar 2024, 13:49:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एमवे ने कैल्शियम पूरक कैल मैग डी प्लस का उन्नत संस्करण उतारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 5:43PM | Updated Date: Jul 18 2019 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में त्वरित उपयोग की वस्तुओं की सीधे बिक्री करने वाली एमवे इंडिया ने कंपनी के पोषण के कारोबार को और मजबूत करते हुए कैल्शियम पूरक न्यूट्रीलाइट कैल मैग डी प्लस के उन्नत संस्करण को लांच किया है। कंपनी के न्यूट्रीलाइट स्वास्थ्य संस्थान के वरिष्ठ अनुसंधाननकर्ता केविन गेलेनबेक का कहना है, वर्तमान जीवनशैली में हम धूप के संपर्क में कम आ रहे हैं और हमारा खानपान अनियमित हो गया है। दैनिक आहार में जंक फूड को प्राथमिकता दी जा रही है जिससे शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
 
कैल्शियम प्रमुख सूक्ष्म पोषक तत्वों में से एक है जो मानव शरीर में महत्वपूर्ण क्रियाओं के लिए आवश्यक है जो सिर्फ स्वस्थ हड्डियों और दांतों तक ही सीमित नहीं है।’’ गेलेनबेक ने कहा कि न्यूट्रीलाइट कैल मैग डी प्लस के उत्पादन में सर्वोत्तम किस्म के संघटक शामिल हैं। एमवे इंडिया के वेलनेस विभाग के प्रमुख अजय खन्ना ने कहा कि देश में कैल्शियम से भरपूर खाद्य स्रोतों की खपत अपर्याप्त है जो इसके कम स्तर को स्पष्ट रूप को इंगित करती है। उन्होंने कहा कि कंपनी के नये उत्पाद से कैल्शियम की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »