28 Mar 2024, 17:35:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

910 रुपए महंगी हुई चांदी, सोने के भी बढ़े दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 4:37PM | Updated Date: Jul 18 2019 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भविष्य में कीमतें और बढ़ने की आशंका में दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की माँग तेजी रही और यह 170 रुपये चढ़कर 35,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी 910 रुपये की बड़ी छलाँग लगाकर करीब पाँच महीने के उच्चतम स्तर 41,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में नरमी रही। सोना हाजिर 5.17 डॉलर टूटकर 1,421.05 डॉलर प्रति औंस रह गया।
 
अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा एक डॉलर की गिरावट में 1,422.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि गत दिवस की तेजी के बाद आज बाजार में मुनाफाखोरी हावी रही। इससे सोने में नरमी देखी गयी है। इसका परिदृश्य हालांकि अभी मजबूत बना हुआ है। बुधवार को एक समय सोना हाजिर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया था। विदेशों में चाँदी में तेजी रही और यह 0.11 डॉलर चमककर 16.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »