28 Mar 2024, 22:40:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खाद्य तेलों में टिकाव, मसूर मूंग , चीनी सस्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 1:38AM | Updated Date: Jul 13 2019 1:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर खाद्य तेलों में नरमी के बीच दिल्ली थोक जिंस बाजार में शुक्रवार को  को इनमें टिकाव रहा जबकि चीनी और चुनिंदा दालों के भाव टूट गये। चावल में टिकाव रहा।  

तेल-तिलहन : विदेशी बाजारों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का सितम्बर वायदा दो रिंगिट फिसलकर 1,939 रिंगिट प्रति टन पर पहुँच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.01 सेंट की गिरावट के साथ 28.55 सेंट प्रति पौंड बोला गया। स्थानीय बाजार में सरसों तेल, सूरजमुखी तेल, मूँगफली तेल, सोया तेल, पाम ऑयल और वनस्पति में टिकाव रहा। 

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में ग्राहकी उतरने से चीनी 10 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हो गयी। गुड़ के भाव में टिकाव रहा।  

दाल-दलहन : दलहनों की ग्राहकी कमजोर रहने से मसूर और मूंग दाल 50-50 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। उड़द दाल, चना दाल और अरहर दाल में टिकाव रहा।  

अनाज : अनाजों में चावल में टिकाव रहा जबकि गेहूँ के दाम पांच रुपये चढ़ गये। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »