28 Mar 2024, 20:07:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक दिन में 1,300 रुपए उछला सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 12:36AM | Updated Date: Jul 7 2019 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार के सोने पर सीमा शुल्क बढ़ाने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शनिवार को एक दिन में 1,300 रुपए उछलकर 35,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। मोदी सरकार के पांच साल से ज्यादा के कार्यकाल में सोना पहली बार इतना महंगा हुआ है। सरकार ने शुक्रवार को संसद में पेश बजट में सोने तथा बेशकीमती धातुओं पर सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया है। इससे आज सोने में जबरदस्त तेजी देखी गयी। चाँदी भी 280 रुपए की बढ़त में एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।

बड़ी गिरावट भी नहीं रोक सकी बढ़त
विदेशों में सप्ताहांत पर सोने में रही बड़ी गिरावट भी स्थानीय बाजार में पीली धातु को बढ़त में जाने से नहीं रोक सकी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सोना हाजिर 23.10 डॉलर लुढ़ककर 1,399.65 डॉलर प्रति औंस रह गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 19.70 डॉलर की गिरावट के साथ बाजार बंद होते समय 1,401.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
अमेरिकी रोजगार आंकड़े का दबाव
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में रोजगार के मजबूत आँकड़े आने से सोने पर दबाव रहा। वहाँ जून में एक बार फिर बेरोजगारी में अच्छी गिरावट आयी है। शुक्रवार को जारी इस आंकड़े से अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हुई है और सोने पर दबाव बढ़ा है।
 
सप्ताहांत पर चांदी लुढ़की
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर चांदी हाजिर भी 0.34 डॉलर लुढ़ककर 14.97 डॉलर प्रति औंस रह गयी। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 1,300 रुपए की बढ़त में 35,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 35,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 500 रुपए की छलांग लगाते हुए 27,300 रुपए के भाव बिकी।
 
चांदी में भी दिखी तेजी
चांदी में भी तेजी देखी गयी। चांदी हाजिर 280 रुपए चमककर 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी जो 29 जून के बाद का उच्चतम स्तर है। चांदी वायदा 60 रुपए की तेजी में 37,285 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »