18 Apr 2024, 13:13:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक दिन में 1,300 रुपए उछला सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 3:55PM | Updated Date: Jul 6 2019 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार के सोने पर सीमा शुल्क बढ़ाने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शनिवार को एक दिन में 1,300 रुपये उछलकर 35,470 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। मोदी सरकार के पाँच साल से ज्यादा के कार्यकाल में सोना पहली बार इतना महँगा हुआ है। सरकार ने शुक्रवार को संसद में पेश बजट में सोने तथा बेशकीमती धातुओं पर सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया है।
 
इससे आज सोने में जबरदस्त तेजी देखी गयी। चाँदी भी 280 रुपये की बढ़त में एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 38,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। विदेशों में सप्ताहांत पर सोने में रही बड़ी गिरावट भी स्थानीय बाजार में पीली धातु को बढ़त में जाने से नहीं रोक सकी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सोना हाजिर 23.10 डॉलर लुढ़ककर 1,399.65 डॉलर प्रति औंस रह गया।
 
अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 19.70 डॉलर की गिरावट के साथ बाजार बंद होते समय 1,401.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में रोजगार के मजबूत आँकड़े आने से सोने पर दबाव रहा। वहाँ जून में एक बार फिर बेरोजगारी में अच्छी गिरावट आयी है। शुक्रवार को जारी इस आँकड़े से अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हुई है और सोने पर दबाव बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर चाँदी हाजिर भी 0.34 डॉलर लुढ़ककर 14.97 डॉलर प्रति औंस रह गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »