29 Mar 2024, 20:02:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कांग्रेस विधायक राणे ने इंजीनियर पर फेंका कीचड़, गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 1:23AM | Updated Date: Jul 5 2019 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस विधायक नितेश राणे को इंजीनियर के साथ मारपीट, गाली-गलौज और कीचड़ डलवाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी विधायक और उनके 50 समर्थकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है। नितेश राणे के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 353, 342, 332, 324, 323, 120(ए), 147, 143, 504, 506 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है. पुलिस अब पूरे मामले में आरोपी विधायक से पूछताछ करेगी। 

दर्ज हुई एफआईआर
कांग्रेस विधायक नितेश राणे के खिलाफ सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल पुलिस स्टेशन में मुकदमा भी दर्ज हो गया है। पीड़ित इंजीनियर ने अपने खिलाफ हुए उत्पीड़न पर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।
क्या है पूरा मामला?
विधायक नितेश राणे गुरुवार को कणकवली के पास हाईवे का मुआयना करने पहुंचे थे. इस दौरान नितेश राणे को जब हाईवे पर खड्डे दिखे तो वह भड़क गए. उन्होंने इंजीनियर प्रकाश शेडकर को वहां बुलाकर उनके साथ गाली-गलौज की और फिर कीचड़ से भरी बाल्टी प्रकाश शेडकर पर डलवा दी। कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने इंजीनियर से बदसलूकी का वीडियो अपने फेसबुक पर भी शेयर किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »