28 Mar 2024, 18:57:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फिर छलका माल्या का दर्द, कहा - मैं तो पहले से ही कह रहा हूं पैसे ले लो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 1:48PM | Updated Date: Jul 3 2019 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार शराब कारोबारी विजय माल्या पर मंगलवार को लंदन की एक अदालत राहत मिली। में उससे जुड़े मामले की सुनवाई हुई तो विजय माल्या को राहत मिली। लेकिन इस बीच ट्विटर पर माल्या की तरफ से अपील की गई है कि वह तो पहले से ही कह रहे हैं कि पैस ले लो और इसके साथ ही मामला खत्म कर सकते हैं।
 
अदालत की तरफ से राहत मिलने के बाद विजय माल्या ने कई सारे ट्वीट किए। विजय माल्या ने लिखा कि भगवान महान है, न्याय जरूर होता है. मैंने हमेशा कहा है कि मेरे ऊपर लगे आरोप गलत हैं। अब जब कोर्ट का फैसला आया है तो मैं एक बार फिर कहता हूं कि वह बैंकों के पैसा लौटाने के लिए तैयार हैं। 
 
विजय माल्या ने लिखा कि पैसा ले लीजिए, सारा बैलेंस क्लियर कीजिए. मैं सभी कर्मचारियों के पैसे देना चाहता हूं और जिंदगी में आगे बढ़ना चाहता हूं। इसके अलावा अपने ट्वीट में विजय माल्या ने सीबीआई पर भी गलत केस करने का आरोप लगाया। 
बता दें कि मंगलवार को ही लंदन की हाईकोर्ट में विजय माल्या से जुड़े मामले में सुनवाई हुई थी। ब्रिटेन के गृह सचिव ने विजय माल्या को भारत प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया था। जिसके खिलाफ माल्या ने अपील की थी। विजय माल्या की इसी अपील को अब अदालत ने स्वीकार कर लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »